गाजियाबाद: कांग्रेस ने तीन सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी की है। कई महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। पहली सूची में पहली सूची में जिले की गाजियाबाद शहर, मुरादनगर और लोनी सीट प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया गया है। जबकि साहिबाबाद और मोदीनगर सीट पर नाम आना बाकी है।

यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने गाजियाबाद में पहले चरण के अंतर्गत चुनाव कराने का फैसला किया है। 10 फरवरी को पांचों विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने जनपद की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इनमे गाजियाबाद शहर सीट से सुशांत गोयल, मुरादनगर सीट पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और लोनी सीट पर यामीन मलिक को प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी पांचों सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सिर्फ बसपा ही टक्कर ले सकी थी। लेकिन विजेता और दूसरे नंबर के प्रत्याशी के वोटों में काफी अंतर था। पांच विधानसभा सीटों में से 4 पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, साहिबाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे।

Exit mobile version