गाजियाबाद: होटल में पति से मिलने आई महिला की चाकू गोदकर हत्या, पति फरार

गाजियाबाद। खोड़ा के आदर्श नगर में सोमवार को एएलक्स होटल में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जो पूरे इलाके में चर्चा का कारण बन गया है। होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला पेट्रोल पंप कर्मचारी अर्जुन ने खोड़ा में मीडिया हाउस के पास स्थित होटल में 2 दिन पहले कमरा किराये पर लिया था। अर्जुन का अपनी पत्नी दिल्ली के बुराड़ी निवासी प्रियंका (27) के साथ 1 साल से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह उसने प्रियंका को बात करने के लिए होटल के कमरे में बुलाया था।

यहां पर किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आए अर्जुन ने सुबह लगभग 10 बजे चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल स्टाफ द्वारा पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रियंका की बहन चंचल का कहना है कि दोनों की शादी ढाई साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रियंका से मारपीट करते थे। पिछले छह महीने से प्रियंका अपनी बहन के साथ बुराड़ी में ही रह रही थी।

Exit mobile version