गाजियाबाद: जमीन विवाद को लेकर भिड़े पूर्व और मौजूदा प्रधान, जमकर हुई फायरिंग

गाजियाबाद। जनपद में गुरुवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसमे एक पक्ष मौजूदा प्रधान तो दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान का था। दोनो के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 23 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना मसूरी थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव की है। यहां वर्तमान प्रधान पति बासित अली व पूर्व प्रधान बोबी के बीच गांव की एक भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। ढबारसी निवासी दफेदार व अब्दुल गनी की 30 बीघा जमीन का सौदा पूर्व प्रधान बोबी ने कराया था जबकि बासित द्वारा इस भूमि का कुछ हिस्सा ग्राम सभा का बताया जा रहा है।

बुधवार को प्रधानपति बासित अली की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी दौरान बोबी भी पहुंच गए और ग्राम सभा की जमीन होने से इनकार किया। इसी बात पर बोबी व बासित अली पक्ष में विवाद शुरू हो गया। गालीगलौज से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिग भी हुई हालांकि इससे कोई हताहत नही हुआ।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल का प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया। इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि मसूरी पुलिस की तरफ से करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। दोनों तरफ के 14 लोगों को नामजद करते हुए हत्या की कोशिश, बलवा, तोड़फोड़ की धाराएं लगाई जा रही हैं। घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version