25 दिसम्बर को गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, जन विश्वास यात्रा में होंगे शामिल

सीएम योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं की नब्ज टटोलने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद के तहत पार्टी की जन विश्वास यात्रा 25 दिसंबर को गाजियाबाद पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जन विश्वास यात्रा में शामिल होकर रोड शो करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को शाम पांच बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रोड शो कालका गढ़ी चौक से शुरू हाेगा। चौधरी मोड़, से घंटाघर होते हुए ठाकुरद्वारा गुरुद्वारा के पास रोड शो समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के साथ रोड शो के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रोड शो की मेजबानी करेंगे। संजीव शर्मा ने बताया कि मुरादनगर से इस्टर्न पेरीफेरल से होकर यात्रा लोनी पहुंचेगी। इसके बाद साहिबाबाद क्षेत्र से गुजरती हुई गाजियाबाद में आएगी।

भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की 44 सीटों पर माहौल बनाने के लिए 100 नेताओं की टीम को उतारा है। इसी के तहत भाजपा ने जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है ताकि पश्चिम यूपी में खोये विश्वास को हासिल किया जा सके। किसान राजनीति का गढ़ समझे जाने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश के गुर्जर-जाट बाहुल्य वाली 44 विधानसभा क्षेत्र चुनावी दृष्टिकोण से अहम माने जा रहे हैं। इसमें अमरोहा, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद , मेरठ, बागपत, शामली मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर शामिल हैं।

भाजपा की तैयारियों के सामने सपा-रालोद गठबंधन तथा किसान आंदोलन के बाद चुनावी जमीन खिसकने की संभावनाओं पर विराम लगाने तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम रखने की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में किसानों के विरोध को खत्म करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सामाजिक समरसता कायम रखने का भरोसा दिलाने के साथ दलितों को मुख्यधारा से जोडने के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की चुनौती सामने है।

Exit mobile version