विधायकों ने गिनाए चार साल के विकास कार्य

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर…

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सोमवार को विधायकों ने अपने – अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले चार साल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। वहीं, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उन्होंने छह हजार करोड़ से लोनी का विकास किया। अभी भी विकास कार्य जारी है।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के सहयोग से उन्होंने लाकडाउन का वक्त छोड़कर तीन साल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। 2017 से पहले साहिबाबाद में लोग जाम से जूझते थे। पांच नए फ्लाइओवर, चार अंडरपास और सड़कें बनाई गईं। अधूरे पड़े एलिवेटेड रोड का काम पूरा किया गया, जिससे लोगों को अब जाम से निजात मिली है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो, हवाई अड्डा है। जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन जैसी सुविधा शुरू होगी। देश का पहला कैलास मानसरोवर क्षेत्र में बना। पूर्वांचल भवन बन रहा है। साहिबाबाद में 40 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। खोड़ा में बहुत जल्द लाखों लोगों को गंगाजल भी मिलेगा। जल्द ही इंदिरापुरम में अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।

साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version