मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट:वैक्सीन के बाद कोरोना से मौत का खतरा 97% कम, अब 31 दिसंबर तक फाइल करें ITR, मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया कोरोना निगेटिव

पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खास खबर….

नमस्कार,
आज शुक्रवार है, तारीख 10 सितंबर 2021; भादों मास, शुक्ल पक्ष और चतुर्थी तिथि।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा उपचुनाव के लिए भवानीपुर सीट से पर्चा दाखिल करेंगी।
  2. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन पहली बार पंजाब के राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. कोरोना से मौत का खतरा 97% तक कम करती है वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद संक्रमण से मौत की आशंका 96.6% तक कम हो जाती है। वहीं, दूसरे डोज के बाद यह 97.5% तक घट जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल से अगस्त के बीच मिले डेटा पर रिसर्च के आधार पर यह नतीजा निकाला गया है। अप्रैल से मई के बीच संक्रमण से जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया था।
पढ़िए पूरी खबर..

2. इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख 31 दिसंबर हुई
अब आप फाइनेंशियल ईयर 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) 31 दिसंबर तक फाइल कर सकेंगे। सरकार ने रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देर से या संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख भी 31 जनवरी 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है।
पढ़िए पूरी खबर..

3. इंग्लैंड से 5वें टेस्ट के पहले इंडिया के सभी प्लेयर्स कोरोना निगेटिव

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से खेला जाना है। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स की कोविड टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार रात निगेटिव आई। माना जा रहा है कि अब शुक्रवार से ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में होने वाला मुकाबला शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। इसके एक दिन पहले तक टेस्ट रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
पढ़िए पूरी खबर..

4. पुतिन बोले- अफगानिस्तान के हालात के लिए अमेरिका जिम्मेदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 13वें ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही। समिट में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान संकट के लिए अमेरिकी सेनाओं के हटने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अभी भी यह साफ नहीं है कि इससे रीजनल और ग्लोबल सिक्योरिटी पर क्या असर पड़ेगा।
पढ़िए पूरी खबर..

5. माता वैष्णो देवी पहुंचने के लिए 14 किमी पैदल चले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिन के दौरे पर गुरुवार को जम्मू पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 14 किलोमीटर पैदल चलकर श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा की। शुक्रवार को राहुल जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से राहुल गांधी की जम्मू और कश्मीर की यह दूसरी यात्रा है।
पढ़िए पूरी खबर..

6. फोर्ड भारत में कार बनाना बंद करेगी, घाटे के बाद लिया फैसला
अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रीज को बंद करने का फैसला लिया है। फोर्ड भारतीय बाजार में लंबे समय से संघर्ष कर रही है। कोविड के बाद कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में भी लगातार गिरावट आई है। हालांकि, कंपनी अपने ग्राहकों को सर्विसेज देना जारी रखेगी। खबरों की मानें तो कंपनी को करीब 2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
पढ़िए पूरी खबर..

7. पाकिस्तानी सीमा के पास हाईवे पर उतरे एयरफोर्स के प्लेन

पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर बाड़मेर में हाईवे पर बनी 3 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग स्ट्रिप पर गुरुवार को एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट प्लेन C-130 J सुपर हरक्युलिस ने लैंडिंग की। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सवार थे। इसके बाद फाइटर जेट्स सुखोई-30 और जगुआर ने भी यहां टच एंड गो लैंडिंग की।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. अनिल अंबानी की कंपनी को राहत:रिलायंस इंफ्रा को दिल्ली मेट्रो के खिलाफ केस में जीत; हर्जाने में 4,500 करोड़ रुपए मिलेंगे
  2. IIT मद्रास देश का नंबर 1 इंस्टीट्यूट: NIRF ने 2021 के टॉप संस्थानों की लिस्ट जारी की, मद्रास IIT लगातार तीसरे साल टॉप पर

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1976 में 10 सितंबर को इंडियन एयरलाइंस का प्लेन पाकिस्तान की मदद से हाइजैकर्स से छुड़ाया गया था। दिल्ली से मुंबई जा रहे इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 को दो लोगों ने हाईजैक कर लिया था। पायलट प्लेन को पाकिस्तान के लाहौर ले गए, जहां अधिकारियों ने हाइजैकर्स को मदद के बहाने बेहोशी की दवा मिला खाना खिला दिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को भारत-पाकिस्तान की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल माना जाता है।

और अब आज का विचार
आपके सारे सपने पूरे हो सकते हैं, शर्त यही है कि आप उन्हें हासिल करने की हिम्मत रखते हों- वॉल्ट डिज्नी, डिज्नीलैंड के फाउंडर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे… साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?