पांच साल तक जारी रहेगा आयुष मिशन, शिपिंग इंडस्ट्रीज के लिए भी हुए अहम फैसले; अनुराग ठाकुर ने की कैबिनेट ब्रीफिंग

पढ़िए  दैनिक जागरण की ये खबर…

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेर बदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ बैठक की थी।

 नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन  समेत  कैबिनेट ने कई फैसले लिए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने कपड़ों के एक्‍सपोर्ट पर राज्‍य और केंद्रीय टैक्‍स और लेवी के रियायत को 31 मार्च, 2024 तक जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही NEIFM (North Eastern Institute of Folk Medicine) का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद इसका नाम (as North Eastern Institute of Ayurveda & Folk Medicine Research) होगा।

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी  अहम निर्णय लिया और इनके डियरनेस अलाउएंस को 17 फीसद से बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया है इससे पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन 2025-26 तक जारी रहेगा। नागरिकों को इससे कई लाभ मिलेंगे। इसके तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा।

ग्रामीण भारत, देश के किसान, पशुपालन व डेयरी से जुड़ी योजना को लेकर आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।  उन्होंने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।

vसंसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेरबदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ  बैठक की थी। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?