Monsoon Update: उत्तर भारत में मानसून का इंतजार, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके क्षेत्र में मौसम का हाल

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

दक्षिणी-पश्चिम मानसून दक्षिण दक्षिण-पश्चिम पूर्वी पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है लेकिन भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अभी इसके उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में पहुंचने में देरी है। अगले दो-तीन दिनों में बिहार झारखंड बंगाल सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत के राज्यों को मानसून का इंतजार है। दक्षिणी-पश्चिम मानसून दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है लेकिन भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी इसके उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में पहुंचने में देरी है। पिछले दो-तीन दिनों में मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार जताए थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। चक्रवातीय प्रवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है। आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों में गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसूनी गतिविधि दिख सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर तेज से भारी वर्षा हो सकती है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ भागों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम एमपी, कोंकण और गोवा और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?