अंबाला में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 10 रेफर

अंबाला। श्रद्धालुओं से भरी बस गांव मटहेड़ी के पास पलट गई। इससे बस में सवार एक महिला की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। घायलों में से 10 को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया। पांच सिविल अस्पताल में हैं। 23 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण तेज रफ्तार में कट मारना बताया जा रहा है।

अंबाला के दुर्गानगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी के मुताबिक तुलसी विवाह के बाद श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र, पुंडरी, सहरसा व अरुणाये धाम पर जाने के लिए बस को बुक किया था। बस सुबह पौने 9 बजे मंदिर से निकली थी। पूरा दिन धार्मिक स्थानों पर माथ टेकने के बाद श्रद्धालु वापस घर के लिए निकले थे। जब उनकी बस मटहेड़ी शेखा चौक के पास पहुंची तो वहां रखे ड्रमों से टकरा गई और बस अनियंत्रित हो दो बार पलट गई। पलटने के बाद श्रद्धालुओं की चीखें शुरू हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां तुरंत वहां पहुंचे और उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। वहीं हादसे की सूचना नग्गल पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

घायलों के परिजनों ने बताया कि सारे श्रद्धालु दुर्गा नगर के थे। तुलसी विवाह होने पर रोजाना सुबह के समय प्रभातफेरी भी निकाली गई। रविवार सुबह भी प्रभातफेरी निकाली गई थी। पूज समाप्त होने के बाद कार्तिक स्नान होने पर सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर साल तुलसी विवाह के बाद संगत धार्मिक यात्रा पर जाती है।

अंबाला-हिसार हाईवे पर गांव मटेड़ी शेखां में हादसों को रोकने के लिए ही ड्रम रखे गए थे। लेकिन उसके बावजूद तेज रफ्तार बस खुद ही हादसे का शिकार हो गई। इससे पहले हाईवे पर कोई ड्रम नहीं था। ऐसे में फोरलेन होने के कारण वाहनों की रफ्तार तेज होती थी। जिसके कारण रोजाना मटेडी शेखां में हादसे होने लगे थे। दो हादसों में दो की मौत समेत अन्य हादसों में कई लोग घायल हो चुके थे। जिस पर ग्रामीणों ने हाईवे पर फ्लाईओवर या बत्तियां लगाये जाने की डिमांड रखी थी। इसके बाद से ही ड्रम रखे गए थे। जबकि ऐसे ड्रम किसी हाईवे पर देखने को नहीं मिलेंगे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version