मणिपुर की राजधानी इंफाल में बम धमाका, 4 पुलिसकर्मी घायल

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार सुबह हुए बम धमाके में 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकी हमले में घायल हुए जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है, साथ ही हमलावरों की तलाशी तेज कर दी गई है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आस पास के लोगों को घटनास्थल से हटा दिया है। हमला पुलिस को ही निशाना बनाकर किया गया है, लेकिन इस हमले में एक शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिस इलाके में यह ब्लास्ट हुआ है, वहां बिहार के लोग ज्यादा संख्या में हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी उग्रवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में मणिपुर राज्य में उग्रवाद अपने चरम पर है। हालांकि सुरक्षाबलों और स्थानीय
पुलिस की सक्रियता से यहां स्थितियां सामान्य हैं । लेकिन आए दिन कोई न कोई उग्रवादी संगठन यहां पांव पसारने की कोशिश करता है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version