अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्‍ली में 4 से 15 नवंबर तक लागू होगा ऑड ईवन

दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से निपटने के लिए राजधानी में ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। दिल्‍ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्‍लीवालों को मास्‍क भी दिए जाएंगे। अक्टूबर में लोगों को N-95 मास्क मुहैया कराए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल दिवाली के आसपास प्रदूषण से निपटने के इंतजामों पर आज प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि पर्यावरण सुधार के लिए लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए दिल्‍ली सरकार लोगों को पौधे देगी।

दीपावली पर पटाखे न जलाने की अपील
सीएम केजरीवाल ने दीपावली पर लोगों से पटाखे न चलाने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों की वजह से समस्या होती है। दिल्ली के लोगों को पटाखे न चलाने के लिये कहेंगे। इसकी जगह छोटी दीपावली के दिन बडा लेज़र शो रखेंगे। जिसमें सभी दि्लली के लोगों को बुलायेंगे। जिसके बाद पटाखे जलाने की ज़रूरत नही होगी।

 

Exit mobile version