अरविंद केजरीवाल दिवाली के आसपास प्रदूषण से निपटने के इंतजामों पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि पर्यावरण सुधार के लिए लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार लोगों को पौधे देगी।
दीपावली पर पटाखे न जलाने की अपील
सीएम केजरीवाल ने दीपावली पर लोगों से पटाखे न चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों की वजह से समस्या होती है। दिल्ली के लोगों को पटाखे न चलाने के लिये कहेंगे। इसकी जगह छोटी दीपावली के दिन बडा लेज़र शो रखेंगे। जिसमें सभी दि्लली के लोगों को बुलायेंगे। जिसके बाद पटाखे जलाने की ज़रूरत नही होगी।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Discussion about this post